Hanuman Chalisa

लाइन में दम तोड़ती जनता, मंत्री के लिए रात में खुला बैंक

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (17:12 IST)
लखनऊ। नोटबंदी के बाद देशभर में जहां लोगों का बैंकों के बाहर लाइन में खड़े होकर दम निकल रहा हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तरप्रदेश से खबर आ रही है कि एक मंत्री के लिए रात में बैंक खोला गया। टीवी खबरों के मुताबिक पैसे बदलवाने गए समाजवादी पार्टी के मंत्री के लिए बैंक को रात को खोला गया। 
उत्तरप्रदेश के संभल में मंत्री नवाब इकबाल महमूद के लिए रात में बैंक खोला गया और उन्होंने पैसे बदलवाए। टीवी खबरों के अनुसार बुधवार की शाम 6.30 बजे उत्तरप्रदेश सरकार के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नवाब इकबाल महमूद और उनके बेटे सुहेल इकबाल तथा फैज इकबाल संभल के एटडीएफसी बैंक नोट बदलवाने पहुंचे, जहां बैंक बंद हो जाने के बाद इनके लिए खोला गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शाखा प्रबंधक के कैबिन में मंत्री साहब के लिए चाय-पानी की भी इंतजाम किया गया था।
 
मैनेजर ने दी यह सफाई : बैंक के शाखा प्रबंधक मोहम्मद जावेद खान ने इससे साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है किसी भी मंत्री को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार की शाम 4.30 बजे नई करेंसी आई थी इसलिए 6.30 बजे तक लेन-देन चल रहे थे। इसी बीच नवाब इकबाल महमूद बैंक शाखा पर पहुंचे। मंत्रीजी की खातिरदारी पर प्रबंधक का कहना था कि चाय पिलाना बैंक की परंपरा है, इसलिए पूरे मामले को तूल नहीं दिया जाना चाहिए। 

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख