Hanuman Chalisa

नोटबंदी के बाद छापेमारी, 2,600 करोड़ की आय का खुलासा

Webdunia
शनिवार, 17 दिसंबर 2016 (07:40 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने नोटबंदी के बाद विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर की गई छापेमारी में अब तक कुल 393 करोड़ रुपए मूल्य के आभूषण एवं नकदी जब्त की गई है और 2,600 करोड़ रुपए की अघोषित आय का खुलासा किया गया है।
 
सीबीडीटी के अध्यक्ष सुशील चंद्रा ने कहा कि नोटबंदी के बाद 291 मामलों में जांच की गई है और 295 मामलों में सर्वे किया गया है। अब तक तीन हजार से अधिक नोटिस जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जांच और सर्वे में 316 करोड़ रुपए की नकदी मिली है जिसमें 80 करोड़ रुपए के नए नोट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 76 करोड़ रुपए के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच और सर्वे के दौरान 2,600 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता चला है।
 
इस मौके पर मौजूद राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि 12 मामलों में केन्द्रीय जांच ब्यूरो जांच कर रहा है और प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग सहित विभिन्न धारों के तहत 17 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के मद्देनजर बैंकों में जमा हो रही बड़ी राशियों से जुड़े आँकड़ों की पेशेवर एजेंसी से जांच करायी जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
बड़ी मात्रा में अघोषित आय जमा किये जाने के मद्देजनर आयकर विभाग में अधिक कर्मचारियों की जरूरत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के जरिये ऐसे उपाय किए जा रहे हैं जिसमें कम से कम कर्मचारियों की जरूरत हो और नोटिस भी ऑटोमेटिक जारी हो सके। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख