LIVE: देशभर में मानसूनी बारिश का हाल, असम में भूस्खलन से रेल सेवा बाधित

Webdunia
सोमवार, 7 जुलाई 2025 (12:30 IST)
Weather update: लगभग पूरे देश में मानसून सक्रिय हो चुका है। हिमाचल में भारी बारिश से त्राहि-त्राहि मची हुई है। वहीं मौसम विभाग ने झारखंड के 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी मानसून के पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली है। आइए जानते हैं देश बारिश और बाढ़ का हाल.... 

06:24 PM, 7th Jul
भूस्खलन से रेल सेवा बाधित : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में भूस्खलन के कारण त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और दक्षिणी असम की ओर जाने वाली ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भूस्खलन के कारण कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, कुछ ट्रेनों की यात्रा गंतव्य स्टेशन से पहले ही खत्म कर दी गयी, कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया। एनएफआर ने कहा कि लुमडिंग मंडल के मुपा-दिहाखो स्टेशनों के बीच भूस्खलन होने के कारण लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में चलने वाली ट्रेनों की सेवाएं बाधित हुईं। जब तक पटरियों से मलबा और मिट्टी को पूरी तरह हटाया नहीं जाता, तब तक इस खंड पर ट्रेन परिचालन स्थगित रहेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए गुवाहाटी, लुमडिंग, सिलचर, बदरपुर और अगरतला स्टेशनों पर ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित की गई हैं। 

02:38 PM, 7th Jul
नगालैंड में तीन लोगों की मौत : नगालैंड में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण राज्यभर में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, विमान सेवाएं स्थगित कर दी गई और राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। अधिकारियों ने बताया कि दीमापुर जिले के कई आवासीय इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया। इसी दौरान बिजली के करंट की चपेट में आकर एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ये घटनाएं बर्मा कैंप और कुडा गांव में हुईं।
 
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के चलते रनवे और पार्किंग क्षेत्र जलमग्न हो जाने के कारण रविवार को दीमापुर हवाई अड्डे पर सभी उड़ान सेवाएं पूरी तरह स्थगित कर दी गईं। उन्होंने बताया कि इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत कई उड़ानें रद्द की गई हैं और यात्रियों को संबंधित एयरलाइनों से ही नवीनतम जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

12:34 PM, 7th Jul
राजधानी दिल्ली में राहत : दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई हिस्सों में सोमवार सुबह बारिश हुई, जिससे पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी एवं उमस से लोगों को राहत मिली। हालांकि, भारी बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे व्यस्त समय में यातायात प्रभावित हुआ। राजधानी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह साढ़े आठ बजे तक 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान गिरकर 22.9 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने, आसमान में बादल छाए रहने और बारिश जारी रहने की संभावना है। सोमवार के लिए बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है और दिनभर गरज के साथ बारिश होने तथा हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे हवा में नमी और बढ़ गई।

12:34 PM, 7th Jul
हिमाचल में बारिश में बैंक तबाह : हिमाचल में भारी बारिश से जनमाल को भारी नुकसान हुआ है। हालात यह हैं कि मंडी के थुनांग कस्बे का इकलौता बैंक भी इस आपदा में तबाह हो गया। जिसमें लाखों करोडों का नुकसान बताया जा रहा है। दरअसल, मंडी के थुनांग कस्बे का इकलौता हिमाचल को-ऑरपरेटिव बैंक भी तबाह हो गया। इस बैंक में रोजाना लोग लाखों रुपए जमा कराए जाते थे। बैंक के लॉकर भी बह गए हैं, जिनमें लोगों के गहने एवं अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। 

12:33 PM, 7th Jul
झारखंड के 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी : झारखंड के 12 जिलों में सोमवार को अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिन जिलों में बाढ़ का खतरा है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो, सरायकेला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में रविवार से मध्यम से भारी बारिश जारी है। चक्रवाती हवाओं और कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्‍यादा ड्रोन, नागरिक इलाकों को बनाया निशाना, 10 लोगों की मौत, 3 बच्चों समेत कई घायल

Helmets Rules Change : हेलमेट को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फरमान, BIS का बड़ा कदम

YouTuber ज्योति मल्होत्रा ​​की न्यायिक हिरासत बढ़ाई, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में हुई पेश

हरियाणा में गैंगरेप के बाद महिला को रेलवे ट्रैक पर फेंका, पैर कटा

गैंगरेप की घटना के बाद कोलकाता का साउथ लॉ कॉलेज फिर खुला

अगला लेख