Hanuman Chalisa

नोटबंदी : बिना अवकाश 14-14 घंटे ड्यूटी कर रहे जवान

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (14:59 IST)
नई दिल्ली। एक हजार और पांच सौ रुपए के पुराने नोटों पर प्रतिबंध के बाद इन्हें बदलवाने और जमा कराने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों के जवान बिना किसी अवकाश के 14-14 घंटे और जरूरत पड़ने पर उससे भी ज्यादा ड्यूटी कर रहे हैं।
दिल्ली में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा पर ड्यूटी पर खड़े भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के एक जवान ने बताया कि उनकी आजकल उनकी ड्यूटी सुबह आठ बजे शुरू होती है और रात के साढ़े नौ बजे तक रहती है। उन्होंने बताया कि लोगों की लाइन बैंक खुलने से बहुत पहले लग जाती है, इसलिए उनकी ड्यूटी भी काफी पहले लगती है।
 
अवकाश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पुरानों नोटों पर प्रतिबंध की घोषणा के बाद से उन्हें कोई अवकाश नहीं मिला है। गुरुनानक जयंती के मौके पर 14 नवंबर को भी राष्ट्रपति का एक कार्यक्रम होने के कारण उनकी ड्यूटी लगी थी।
 
आईटीबीपी जवान ने बताया कि उन्होंने अब तक अपने नोट नहीं बदलवाए हैं। उनका कहना है कि अभी उनके पास चार-पांच सौ रुपए खुले पड़े हैं जिससे उनका काम चल रहा है। एटीएम से पैसे निकालने की लाइन में खड़े दिल्ली पुलिस के एक जवान ने बताया कि पहले बैंक के बाहर ड्यूटी देने के बाद अब वे पैसे निकालने आये हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वर्दी में होने और बैंक पर ड्यूटी लगने का कम से कम इतना फायदा है कि बैंक परिसर के अंदर घुसने के लिए उन्हें कतार में खड़े होने की जहमत नहीं उठानी पड़ी। उन्होंने कहा कि बिना वर्दी के तो वे इतनी लंबी लाइन में खड़े होने की सोच भी नहीं सकते। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

अगला लेख