Hanuman Chalisa

नोटबंदी के बाद कम हुआ कार्ड से भुगतान!

Webdunia
गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (08:28 IST)
मुंबई। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी के बाद 'प्वायंट ऑफ सेल' पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान में गिरावट आई है जो इस बात को दर्शाता है कि देश को नकदी आधारित अर्थव्यवस्था से पूर्णतया डिजिटल र्थव्यवस्था होने में काफी लंबा सफर तय करना होगा।
 
पीओएस पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिये किये जाने वाले लेन देन में नवंबर महीने में 352.4 अरब रुपए का लेन-देन हुआ और 13 दिसंबर तक 181.3 अरब रुपए का लेन-देन हुआ जबकि अक्टूबर में डेबिट, क्रेडिट कार्ड के जरिये 511.2 अरब रुपए का लेन-देन किया गया था।
 
एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर में पीओएस पर औसत कारोबार 1,714 रुपए और दिसंबर में 1,643 रुपए का हुआ जबकि अक्टूबर में यह औसत 2,229 रुपए रहा था।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि मूल्य लेन देन की स्थिति नोटबंदी के बाद कम हुई है जिसका कारण मांग की तुलना में देश में पीओएस मशीनों की कम संख्या होना हो सकता है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में 15.1 लाख पीओएस मशीनें हैं। इसमें कहा गया है कि यदि डिजिटलीकरण को बढ़ाना है तो अतिरिक्त 20 लाख पीओएस की आवश्यकता होगी। अक्टूबर में पीओएस पर प्रति डेबिट कार्ड लेनदेन 1,500 रुपए का रहा है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख