Work from home में आई तेजी, भारत में साइबर सुरक्षा अब शीर्ष कॉर्पोरेट प्राथमिकता

Webdunia
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (14:47 IST)
बेंगलुरु। कोरोना वायरसमहामारी के मद्देनजर 'घर से काम' (वर्क फ्रॉम होम) में तेजी आई है। हालांकि इसके साथ ही साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां भी काफी बढ़ गई हैं। इसके चलते भारत में अब साइबर सुरक्षा सर्वोच्च कॉर्पोरेट प्राथमिकता बन गई है। अध्ययन में यह कहा गया है।
ALSO READ: Covid-19 इफेक्ट : IT कंपनियों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' 31 दिसंबर तक बढ़ा
सिस्को के हालिया अध्ययन 'फ्यूचर ऑफ सिक्योर रिमोट वर्क रिपोर्ट' के अनुसार भारत के 73 प्रतिशत संगठनों को कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से साइबर हमलों अथवा चेतावनी में 25 प्रतिशत या इससे अधिक तेजी देखने को मिल रही है। इस अध्ययन में यह भी पता चला है कि अधिकांश भारतीय कंपनियां कार्यबल को कार्यालय से इतर काम करने की सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार नहीं थीं।
 
सिस्को ने कहा कि करीब 65 प्रतिशत कंपनियों ने कोविड-19 के मद्देनजर घर से काम में सहजता के लिए साइबर सुरक्षा के उपायों को अपनाया है। यह अध्ययन दुनियाभर में सूचना प्रौद्योगिकी के संबंध में निर्णय लेने वाले 3,000 से अधिक लोगों के सर्वेक्षण पर आधारित है। इनमें भारत समेत एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 13 बाजारों के 1,900 से अधिक लोग शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

जम्मू कश्मीर में सफल चुनाव मोदी सरकार की सफलता : अमित शाह

live : cyclone remal की आहट, कोलकाता एयरपोर्ट बंद, ओडिशा में बारिश

चुनाव नतीजों को लेकर डगमगाया भरोसा, मई में FPI ने शेयरों से निकाले 22 हजार करोड़

सारण में चुनाव बाद हिंसा, SP पर गिरी गाज

UP में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के परिवार को जान का खतरा, पति ने लगाई पुलिस से गुहार

अगला लेख