Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश के इस इलाके से गुजरेगा महातूफान बिपरजॉय, 30-40km की रफ्तार से चल रही हवा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Superstorm Biparjoy will pass through the Gwalior-Chambal area of ​​Madhya Pradesh
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 15 जून 2023 (13:50 IST)
भोपाल। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय  आज शाम गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराएगा। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय एक सीवर साइक्लोन है जिसके तट से टकराने के बाद बड़ी तबाही मचाने की आंशका है। महातूफान बिपरजॉय गुजरात, महाराष्ट्र के साथ देश के 9 राज्यों पर असर डालेगा।


खतरनाक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का मध्यप्रदेश में भी असर दिखाई देगा। भोपाल मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी परमेंद्र कुमार कहते हैं कि खतरनाक तूफान बिपरजॉय गुजरात से आगे बढ़कर राजस्थान और मध्यप्रदेश पर भी असर डालेगा। मौसम विज्ञानी परमेंद्र कुमार कहते हैं कि तूफान बिपरजॉय के असर के चलते 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है और आर्द्रता खींचने से तापमान बढ़ा हुआ है।

परमेंद्र कुमार कहते है कि बिपरजॉय तूफान के गुजरात के तट से टकराने के बाद 18 से 19 जून के बीच ग्वालियर-चंबल संभाग में असर डालेगा और इन इलाकों में बारिश हो सकती है। तूफान के चलते ग्वालियर चंबल संभाग में अच्छा पानी गिर सकता है।

मानसून की रफ्तार पर पड़ेगा असर- खतरनाक तूफान बिपरजॉय का असर मानसून की रफ्तार भी पड़ेगा। मौसम विज्ञान परमेंद्र कुमार कहते हैं कि भी मानसून एक्टविटी  रत्तनागिरी और श्रीहरिकोटा के पास है, यहां से मानसून 18 से 21 जून के बीच साउथ ईस्ट इंडिया में आगे बढ़ेगा। इसके बाद मानसून 23 से 25 जून के बीच मध्यप्रदेश में एंट्री हो सकती है।

महातूफान बिपरजॉय गुजरात के कोस्ट से टकराने के बाद उसकी दिशा राजस्थान और ग्वालियर चंबल से गुजरेगा। इसके चलते ग्वालियर संभाग 18 से 19 जून के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जापान से भारत चलेगी पहली 'pikachu flight'