तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ का खतरा, इन शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद

Webdunia
शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 (08:33 IST)
चेन्नई। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ के नौ दिसंबर को आधी रात को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच से गुजरने की आशंका है। इस वजह से तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। तूफान की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई शहरों में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
 
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र 6 दिसंबर को गहरे दबाव में तब्दील हो गया था। बुधवार को यह चेन्नई से लगभग 750 किलोमीटर दूर स्थित था। तमिलनाडु सरकार ने NDRF और राज्य सुरक्षा बल की 12 टीमों को 10 जिलों में तैनात किया गया है।
 
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव में बदल गया है और चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' कराईकल से लगभग 420 किमी दूर है।
 
आईएमडी के अनुसार, 'इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और नौ दिसंबर को आधी रात के आसपास 70 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ पुडुचेरी तथा श्रीहरिकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से गुजरने की संभावना है।'
 
तूफान की वजह से महाबलीपुरम के आसपास उत्तर तमिलमाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा प्रभावित हो सकते हैं। चेन्नई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, कांचीपुरम के सभी स्कूलों और कॉलेजों को 9 दिसंबर 2022 को बंद रखने का फैसला लिया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख