चक्रवात मिधिली हुआ कमजोर, त्रिपुरा और मिजोरम में नहीं हुई बारिश

Webdunia
शनिवार, 18 नवंबर 2023 (14:28 IST)
cyclone midhili: चक्रवात 'मिधिली' (cyclone midhili) के कमजोर होकर दबाव क्षेत्र में तब्दील होने के बाद त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार को बारिश (rain) नहीं हुई जबकि 1 दिन पहले इन दोनों राज्यों में भारी बारिश हुई थी। अगरतला, आइजोल और कैनिंग से प्राप्त समाचार के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से यह जानकारी दी गई।
 
नवीनतम मिली जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान बांग्लादेश तट को पार करने के बाद कमजोर होकर गहरे दबाव क्षेत्र और फिर दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है और यह त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से 50 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में स्थित है।
 
मिजोरम में आसमान साफ रहा जबकि त्रिपुरा में बादल छाए रहे, लेकिन शनिवार तड़के से दोनों में से किसी राज्य में बारिश नहीं हुई है। अभी तक किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबन क्षेत्र में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई थी, लेकिन शनिवार को बारिश नहीं हुई। हालांकि मछुआरे मौसम विभाग की सलाह के अनुसार गहरे समुद्र में नहीं गए।
 
आईएमडी की ओर से शनिवार सुबह जारी बुलेटिन में कहा गया है कि त्रिपुरा और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर (चक्रवाती तूफान मिधिली के बाद) बना गहरा दबाव क्षेत्र कमजोर होकर एक दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है और यह अगरतला से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व और सिलचर से 160 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह अगले 6 घंटे के दौरान दक्षिण असम और उससे सटे मिजोरम-त्रिपुरा के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

Amarnath Yatra : सीआरपीएफ की इस महिला टीम ने जीता अमरनाथ तीर्थयात्रियों का दिल

क्या एशिया कप में हो पाएगा भारत-पाकिस्तान का मैच, BCCI की नाकामी, किसने कहा- क्रिकेट मैच नहीं, आतंकी पकड़े जाएं

मप्र को मिले 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, CM मोहन यादव बोले- खुलेंगे आर्थिक समृ‌द्धि और रोजगार के नए द्वार

PM Modi : 'मेक इन इंडिया हथियारों ने आतंक के आकाओं की नींद उड़ा दी', तमिलनाडु में बोले PM मोदी

अगला लेख