Biodata Maker

Cyclone Mocha की आहट, चलेगी 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा

Webdunia
रविवार, 7 मई 2023 (09:29 IST)
Cyclone Mocha : बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के दक्षिण-पूर्व में शनिवार को चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनने को मौसम वैज्ञानिक अगले सप्ताह क्षेत्र में चक्रवाती तूफान आने की आशंका तेज होने के रूप में देख रहे हैं। चक्रवात का नाम ‘मोचा’ (मोखा) रखा जायेगा, जो यमन द्वारा सुझाया गया नाम है। मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में रविवार से 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व में बन रही है। इसके प्रभाव से 8 मई तक उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद संभावित चक्रवात के मार्ग और तीव्रता के बारे में जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जायेगी।
 
महापात्रा ने कहा कि 9 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। 
 
मौसम कार्यालय ने कहा कि जो लोग बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में हैं, उन्हें सात मई से पहले और जो लोग बंगाल की मध्य खाड़ी में हैं, उन्हें 9 मई से पहले सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी जाती है।
 
पिछले 24 घंटों में इन राज्यों में बरसा पानी : मौसम एजेंसी स्कायमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, सिक्किम और पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत के तटीय ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के शेष हिस्सों में हल्की बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई।
 
अगले 24 घंटों में कहां कैसा रहेगा मौसम : अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश की संभावना है।  मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी बारिश हो सकती है। हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चल सकती है। पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अटैक के बीच खामेनेई को सुरक्षित जगह भेजा, लोगों को घरों में रहने के निर्देश, क्‍या है इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्‍ड ऑफ जुदाह?

यूपी के 1.86 करोड़ परिवारों को सीएम योगी का होली का उपहार

इजराइली एयरस्ट्राइक का कहर, ईरान का स्कूल बना कब्रिस्तान, 57 मासूम लड़कियों की मौत (वीडियो)

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला : क्या मोदी की यात्रा और 'स्ट्राइक' की टाइमिंग महज इत्तेफाक है?

गुजरात की 5.5 लाख बेटियों को दी जाएगी मुफ्त सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव ने गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, बोले- किसानों को बनाएंगे आत्मनिर्भर

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM डॉ मोहन यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का फैसला

मध्यप्रदेश में 2 मार्च से होने वाली बस हड़ताल स्थगित, CM यादव से मिलने के बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन का ऐलान

ईरान पर हमलों को लेकर बड़ा दावा, जवाबी हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत, सेना का बड़ा कमांडर भी मारा गया

कोर ड्राइवर्स के दम पर एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा यूपी

अगला लेख