Hanuman Chalisa

बांग्लादेश पर आज Cyclone Mocha का साया, उठ सकती है 12 फीट ऊंची लहरें

Webdunia
रविवार, 14 मई 2023 (09:20 IST)
Cyclone Mocha : बांग्लादेश (Bangladesh) में ‘अत्यंत खतरनाक’ उष्णकटिबंधीय चक्रवात मोचा दस्तक दे सकता है। चक्रवात मोचा 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ उत्तर-उत्तरी-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात के चलते सामान्य लहरों से परे आठ से 12 फुट तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इससे रोहिंग्या शरणार्थी शिविर को खतरा उत्पन्न होने की आशंका है। दक्षिण-पूर्वी समुद्र तट से लगभग पांच लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है।
 
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चक्रवात केंद्रों को तैयार रखा है और इससे निपटने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां की हैं। प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि चक्रवात बिजली और गैस की आपूर्ति को बाधित कर सकता है तथा विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति रुक सकती है।
 
कॉक्स बाजार के समुद्री बंदरगाह को खतरे का संकेत नंबर 10 फहराने की सलाह दी गई है क्योंकि चक्रवात मोचा के और तीव्र होने तथा उत्तर-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
 
मौसम विज्ञानियों ने कहा कि तूफान बांग्लादेश के दक्षिण-पूर्वी सीमावर्ती कॉक्स बाजार जिले को प्रभावित कर सकता है जहां दस लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी रहते हैं। बांग्लादेशी अधिकारियों ने भासन चार अपतटीय द्वीप पर 55 आश्रय केंद्र स्थापित किए हैं, जहां लगभग 30,000 रोहिंग्या शरणार्थियों को मुख्य भूमि से स्थानांतरित किया गया है।
 
तटीय जिले के उपायुक्त मुहम्मद शाहीन इमरान ने कहा कि जिला प्रशासन ने कॉक्स बाजार में 576 नामित चक्रवात आश्रय स्थलों के साथ-साथ सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों को अस्थायी आश्रय स्थलों के रूप में बदल दिया है, ताकि लगभग पांच लाख लोगों को रखा जा सके। लगभग 8,600 रेड क्रीसेंट स्वयंसेवक लोगों को स्थानांतरित करने के अभियान से जुड़े हैं और जिला प्रशासन ने उन्हें आश्रय स्थलों तक ले जाने के लिए परिवहन के इंतजाम किए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

अगला लेख