केरल में ओखी चक्रवात से तबाही, एएलएच-डोर्नियर तैनात

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (12:18 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में बारिश और चक्रवाती तूफान के कारण लापता हुए कुछ मछुआरों की तलाश शुक्रवार सुबह दोबारा शुरू की गयी। इस काम के लिए नौसेना ने गोताखोरों के साथ एडवांस लाइट हेलीकाप्टर (एएलएच) और डोर्नियर तैनात किए हैं।
 
दक्षिण केरल में ‘ओखी’ चक्रवात के कारण आई बारिश से गुरुवार को तटीय क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। चक्रवाती तूफान और बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई थी। राज्य सरकार ने सरकारी तंत्र को हाई अलर्ट कर दिया है।
 
राज्य सरकार ने संकट में फंसे लोगों की सहायता करने के लिए नौसेना, तट रक्षक तथा वायुसेना से सहायता मांगी थी।
 
नौसेना की दक्षिणी कमान के प्रवक्ता कमांडर सुधीर वारियर ने बताया कि नौसेना ने आज गोताखोरों के साथ एक एएलएच और डोर्नियर तैनात किया है। नौसेना ने गुरुवार को इस तलाश अभियान के लिए एक ‘सी किंग हेलीकाप्टर’ भेजा था। जब यह खबर आई कि समुद्र में गए कई मछुआरे अभी तक वापस नहीं लौटे हैं, तो नौसेना ने दक्षिण केरल के तटों पर कल पांच जहाज भेजे थे। लक्षद्वीप को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए राहत सामग्रियों के साथ दो जहाज तैयार हैं।
 
पुलिस ने बताया कि उनके पास इस बात की सटीक जानकारी नहीं है कि कुल कितने मछुआरे लापता हैं क्योंकि तमिलनाडु के कोलाचेल सहित विभिन्न तटों पर कुछ मछुआरे पहुंचे हैं। किसी तरह बच कर आज तड़के वापस आए कुछ मछुआरों ने दावा किया है कि उन्होंने कई पलटी हुई नावों को देखा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

Gujarat : विसावदर उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

रामनगरी अयोध्या धाम फिर से हाईअलर्ट पर, राजा राम के दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Land for Job Scam : लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की कार्यवाही पर रोक की याचिका

UP : ससुराल से प्रेमी संग गायब हुई दुल्हन, पंचायत ने सुनाया यह अनोखा फैसला

अगला लेख