Hanuman Chalisa

नीतीश ने पूछा, क्या घोटालों को उजागर करना ही घोटाला है

Webdunia
शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (11:16 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट के जरिए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर अप्रत्यक्ष हमले के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कहा कि क्या घोटालों को उजागर करना और घोटालेबाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना ही घोटाला है। 
 
नीतीश ने कुमार ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए राज्य की पूर्ववर्ती महागठबंधन सरकार के सबसे बड़े घटक राजद के अध्यक्ष के साथ जारी अप्रत्यक्ष 'ट्वीट वार' को एक कदम आगे ले जाते हुए सवालिया लहजे में कहा कि क्या घोटालों को उजागर करना और घोटालेबाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना ही घोटाला है।
 
बिहार में महागठबंधन सरकार जाने के बाद से मुख्यमंत्री कुमार और राजद सुप्रीमों यादव भले ही एक-दूसरे के आमने-सामने नहीं आए हों लेकिन सोशल मीडिया के जरिए दोनों नेता एक-दूसरे की आलोचना करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। 
 
इससे पूर्व गुरुवार को मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में भ्रष्टाचार को मुद्दे पर यादव को घेरते हुए उनका नाम लिए बिना कहा, 'भ्रष्टाचार शिष्टाचार है। उसके खिलाफ कार्रवाई अनाचार है। इससे पूर्व भी उन्होंने इशारों-इशारों में कहा था, 'जान की चिंता, माल-मॉल की चिंता, क्या सबसे बड़ी देशभक्ति है।' (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख