सावधान, आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट पर चक्रवाती तूफान का खतरा

Webdunia
शनिवार, 7 मई 2022 (13:16 IST)
भुवनेश्वर/कोलकाता। दक्षिण अंडमान सागर पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और अगले सप्ताह की शुरुआत तक आंध्र प्रदेश-ओडिशा के समुद्र तट तक पहुंचने की संभावना है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रणाली के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और शनिवार तक दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। यह रविवार शाम तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।
 
मौसम कार्यालय ने चक्रवाती तूफान के मद्देनजर अगले सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में गरज के साथ छीटें पड़ने तथा भारी बारिश होने की भी चेतावनी दी है।
 
ओडिशा सरकार के अनुसार, मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए आपदा मोचन बल और दमकल सेवाओं को तैयार रहने को कहा गया है। क्षेत्र में पिछली तीन गर्मियों में चक्रवाती तूफान आए थे। ओडिशा में 2021 में ‘यास’, 2020 में ‘अम्फान’ और 2019 में ‘फानी’ तूफान आया था।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि निम्न दाब के क्षेत्र के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में दबाव के क्षेत्र में बदलने तथा पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। यह 10 मई तक तट पर पहुंच सकता है।
 
हालांकि मौसम विभाग ने अभी यह अनुमान नहीं जताया है कि यह कहां दस्तक देगा। यह भी पता नहीं बताया गया है कि इसके दस्तक देने के दौरान हवा की संभावित गति का क्या होगी?
 
ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पी. के. जेना ने कहा कि हमने NDRF के 17 दलों, ओडीआरएएफ (ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल) और दमकल विभाग के 175 दलों को बुलाया है। इसके अलावा, एनडीआरएफ प्राधिकारियों से किसी भी आपात स्थिति के लिए 10 और दलों को तैयार रखने का अनुरोध किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

दवा से नहीं इन घरेलू उपचार से भगाएं चूहें, जानें ये 5 उपाय

स्वाति मालीवाल मामले में एक्शन में पुलिस, NCW का विभव कुमार को नोटिस

NDRF ने मुंबई होर्डिंग हादसे के बाद खोज एवं बचाव अभियान बंद किया, 16 की मौत 75 घायल

मुंबई में PM मोदी के रोड शो को संजय राउत ने क्यों बताया अमानवीय?

live updates : यूपी में केजरीवाल ने बताई 4 खास बातें, अखिलेश बोले 140 सीटों के लिए तरसेगी भाजपा

अगला लेख