मौसम अपडेट : ओडिशा की तरफ बढ़ रहा है चक्रवाती तूफान 'ति‍तली', भारी बारिश की आशंका, हाईअलर्ट जारी

Webdunia
बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (10:26 IST)
ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान 'ति‍तली' बुधवार दोपहर तक तट से टकरा सकता है। इस तूफान को देखते हुए हाईअलर्ट जारी किया जा चुका है। तूफान को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे चक्रवात का रूप धारण करने लगा है। इसका नाम 'ति‍तली' रखा गया है।
 
मौसम विभाग ने तटीय जिलों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है। राज्य में चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासकर पुरी, गजपति, केंद्रपाड़ा व जगतसिंहपुर जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। तूफान के गुजर जाने तक सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है।
 
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चक्रवाती तूफान 'ति‍तली' गोपालपुर बंदरगाह की तरफ आगे बढ़ रहा था, जो बुधवार दोपहर तक ओडिशा पहुंच सकता है। तटीय जिलों में रहने वाले लोगों के अनुसार चक्रवाती तूफान का असर मंगलवार सुबह से ही देखने को मिलने लगा था। तेज ठंडी हवा चल रही थी। उधर रेड अलर्ट घोषित 4 जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऐहतियातन कदम उठाए गए हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर से मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत देते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार को घेरा

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

अगला लेख