फिर बढ़ा चक्रवात वायु का खतरा, अब गुजरात के कच्छ तट पर दे सकता है दस्तक

Webdunia
शनिवार, 15 जून 2019 (08:26 IST)
नई दिल्ली। चक्रवात ‘वायु’ के अपना मार्ग बदलने और गुजरत के कच्छ तट पर दस्तक देने की आशंका है। गुजरात सरकार ने चक्रवात के मार्ग बदलने की संभावना के बारे में चेतावनी जारी की है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने बताया कि वायु के 16 जून को अपना मार्ग बदलने और 17-18 जून को कच्छ में दस्तक देने की संभावना है।
 
राजीवन ने कहा कि चक्रवात की प्रचंडता घटने की संभावना है। यह चक्रवात या ‘डीप डिप्रेशन’ के तौर पर तट पर दस्तक दे सकता है।  उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार ने चक्रवात के मार्ग बदलने की संभावना के बारे में चेतावनी जारी की है। 
 
अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी तीव्रता इस बार काफी कम होगी। इस वजह से कच्छ में तेज रफ्तार हवाओं के साथ-साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। यह तूफान गुजरात के पोरबंदर और द्वारका में भी बड़ा असर डालेगा।
 
गौरतलब है कि चक्रवात वायु को गुरुवार को ही गुजरात तट पर दस्तक देनी थी लेकिन इसने बुधवार और गुरुवार की रात अपना मार्ग बदल लिया था और ओमान की ओर चला गया था। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

Telangana : पेड़ों की कटाई पर SC ने लगाई रोक, मुख्य सचिव से मांगा जवाब

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

Xiaomi के इस स्मार्टफोन में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स भी

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

अगला लेख