डकैत बबुली कोल को एमपी पुलिस ने नहीं, साथी ने उतारा था मौत के घाट, डकैत सोहन कोल का मीडिया के सामने कबूलनामा

विकास सिंह
भोपाल। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े इनामी डकैत बबुली कोल और उसके साथी लवलेश कौल को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के मध्य प्रदेश पुलिस के दावे पर अब सवाल उठने लगे हैं। यूपी पुलिस ने गुरुवार को डकैत बबुली कोल के गिरोह के सदस्य एक लाख के इनामी डकैत सोहन कौल को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए डकैत सोहन कौल ने मीडिया के सामने दावा किया कि उसने ही गिरोह के सरगना बबुली कोल और उसके राइट हैंड लवलेश कोल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

डकैत सोहन कोल का दावा है कि उसने जिस वक्त बबुली कोल को गोली मारी उस वक्त वह निहत्था था। उसने पहले लवलेश कोल और फिर बबुली कोल को गोली मार दी। डकैत सोहन कोल ने इसके पीछे फिरौती की रकम का नहीं मिलना बड़ी वजह बताया है।

डकैत सोहन कोल के दावे को लेकर एमपी पुलिस बैकफुट पर दिखाई दे रही है वहीं यूपी पुलिस डकैत सोहन कोल के दावे की जांच की बात कह रही है। डकैत बबुली कोल के गिरोह के सक्रिय सदस्य सोहन को यूपी पुलिस ने गुरुवार को चित्रकूट के जंगलों में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने डकैत सोहन कोल के पास से कई आधुनिक राइफलें और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किया है।

एमपी पुलिस के दावे पर सवाल : इससे पहले करीब 7 लाख के इनामी डकैत बबुली कोल और उसके साथी लवलेश कोल को एमपी पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। रीवा रेंज के आईजी चंचल शेखर ने दोनों डकैतों को उस समय मार गिराने का दावा किया था जब वह फिरौती के लिए किसी को अगवा करने के लिए आ रहे थे।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि डकैत बबुली कोल अपने गिरोह के साथ सतना के धारकुंडी के जंगलों में पकड़ के लिए आ रहा था तभी पुलिस ने घेराबंदी कर डकैत पार्टी को घेर लिया। इसके बाद दोनों तरफ से हुई गोलाबारी में डकैत बबुली कोल और उसका साथी लवलेश कौल मारा गया। पुलिस ने मौके से डकैत के शव के साथ हथियार भी बरामद किया है।

डकैत बबुली कोल के मार गिराने के एमपी पुलिस के दावे पर शुरू से ही सवाल उठ रहे थे। भाजपा के पूर्व मंत्री ने पुलिस के दावे पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में भारी बारिश के बाद आपातकाल, 24 घंटे में 30 लोगों की मौत, 6 जिलों में सबसे ज्यादा तबाही

रूस यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा फैसला, यूलिया को बनाया नया प्रधानमंत्री

कौन हैं मरांग बुरु और क्या है झारखंड के आदिवासियों का इनसे संबंध, विवाद भी है

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट

अगला लेख