shiv chalisa

दलाई लामा का दिल्ली में होने वाला कार्यक्रम रद्द

Webdunia
बुधवार, 7 मार्च 2018 (07:45 IST)
नई दिल्ली। तिब्बत की निर्वासित सरकार ने राजधानी दिल्ली के राजघाट में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम को रद्द कर दिया है जबकि एक अन्य कार्यक्रम को धर्मशाला स्थानांतरित कर दिया है। ये कार्यक्रम दलाई लामा का भारत में निर्वासन का60 वां वर्ष मनाने के लिए आयोजित किए जाने थे।
 
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के प्रवक्ता सोनम दागपो ने यह बात मीडिया में आयी उस खबर की पृष्ठभूमि में कही कि भारत सरकार ने केंद्र और राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए निर्देश में तिब्बतियों की ओर से आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम से दूर रहने को कहा था।
 
उन्होंने कहा कि राजघाट में प्रस्तावित प्रार्थना सभा को रद्द कर दिया गया है तथा 31 मार्च को यहां के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होने वाला 'थैंक यू इंडिया' कार्यक्रम अब धर्मशाला में 31 मार्च या एक अप्रैल को होगा। दलाई लामा का दोनों कार्यक्रमों में हिस्सा लेना प्रस्तावित था। प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय तिब्बती प्रशासन को इस मुद्दे पर भारत सरकार से कोई पत्र नहीं मिला है।
 
दागपो ने कहा, 'हमारी इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं है। हम सरकार और भारत के लोगों के प्रति इस बात के लिए आभारी हैं कि उन्होंने तिब्बती शरणार्थियों का60 वर्ष तक सत्कार किया। हम इसके लिए भारत के लोगों के प्रति आभार जताना चाहते हैं।'
 
दलाईलामा ब्यूरो के प्रवक्ता त्सेरिंग धोंदुप ने कहा, 'कार्यक्रम रद्द करने का सरकार की ओर से कोई सीधा संदेश नहीं था लेकिन हमारे नेतृत्व को यह कहा गया था कि संभवत: ये कार्यक्रम दिल्ली में नहीं होने चाहिए।' 
 
गत सप्ताह इंडियन एक्सप्रेस ने खबर दी थी कि विदेश सचिव विजय गोखले के एक पत्र के बाद कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा ने केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजकर तिब्बतियों की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने के लिए कहा था। खबर में कहा गया था कि सरकार ने उक्त नोट चीन के साथ भारत के संबंधों के संवेदनशील चरण का उल्लेख करते हुए जारी किया था।
 
कैबिनेट सचिव के नोट की खबर के बाद विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि दलाईलामा एक सम्मानित धार्मिक नेता हैं और भारत में उन्हें काफी सम्मान किया जाता है और उस रूख में कोई बदलाव नहीं आया है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि दलाईलामा को भारत में अपनी सभी धार्मिक गतिविधियां संचालित करने की पूरी स्वतंत्रता है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख