नेहरू ने नहीं मानी गांधी की बात, मान लेते तो नहीं होता भारत का बंटवारा

Webdunia
बुधवार, 8 अगस्त 2018 (19:11 IST)
पणजी। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को एक सनसनीखेज बयान में कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू यदि महात्मा गांधी की बात मान लेते और मोहम्मद अली जिन्ना को देश का प्रधानमंत्री बना दिया जाता तो भारत का‍ विभाजन कभी भी नहीं होता। 
 
दलाई लामा ने गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी चाहते थे कि जिन्ना प्रधानमंत्री बन जाएं और देश का विभाजन न हो, लेकिन नेहरू भी प्रधानमंत्री बनना चाहते थे। अत: उन्होंने गांधी की बात मानने से इंकार कर दिया। 
 
दरअसल, तिब्बती धर्मगुरु ने इस बात को एक छात्र के सवाल के जवाब में उदाहरण के रूप में पेश किया था। हालांकि उन्होंने नया कुछ भी नहीं कहा क्योंकि इस तरह की बात पहले भी होती रही हैं। उन्होंने उसी बात को दोहराया है। 
 
उन्होंने कहा कि नेहरू अपने बारे में सोचने वाले व्यक्ति थे और वे देश का प्रधानमंत्री बनना चाहते थे। हालांकि उन्होंने कहा कि नेहरू काफी अनुभवी थे, लेकिन अक्सर अनुभवी लोगों से भी गलतियां हो जाती हैं। 
 
अदूरदर्शिता : इसे नेहरू की अदूरदर्शिता से भी जोड़कर देखा जाता है। क्योंकि कहा जाता है कि जिन्ना को कैंसर था और उनकी कुछ समय बाद ही मृत्यु होना तय थी। लेकिन, नेहरू या तो इस बारे में जानते नहीं थे या फिर वे प्रधानमंत्री पद को ‍किसी भी तरह की रिस्क नहीं लेना चाहते थे। भारत की आजादी के करीब एक साल बाद जिन्ना की 11 सितंबर 1948 को कराची में मौत हो गई थी। 
 
यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि नेहरू और जिन्ना जहां दोनों ही भारत का प्रधानमंत्री बनना चाहते थे, वहीं बहुमत सरदार पटेल के पक्ष में था, लेकिन फिर गांधीजी ने पटेल के मुकाबले नेहरू को ज्यादा तरजीह दी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

cease fire: अमेरिकी राजदूत ने किया दावा, सीरिया और इजराइल संघर्ष विराम पर सहमत

अश्विनी वैष्णव ने बताया, कब मिलेगी भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप?

24वीं बार दागी गई ट्रंप मिसाइल, कांग्रेस ने पीएम मोदी से की यह मांग

पाकिस्तान ने आतंकी नेटवर्क ध्वस्त होने का किया दावा, पहलगाम हमले से लश्कर का संबंध होने से इंकार

LIVE: प्रियंका गांधी ने कहा, विपक्ष को डराना नामुमकिन, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बघेल के साथ

अगला लेख