Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, राजनाथ की अपील पर 3 माह से जारी दार्जिलिंग में हड़ताल समाप्त

Webdunia
बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (08:16 IST)
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अपील को मानते हुए गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने उत्तरी पश्चिम बंगाल की पहाड़ियों में अनिश्चितकालीन बंद को वापस ले लिया है।
 
जीजेएम ने कहा कि बुधवार सुबह छह बजे पहाड़ी इलाकों में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने तीन महीने से जारी बंद को वापस लेने की अपील करते हुए जीजेएम को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था।
 
जीजेएम के सहायक महासचिव, ज्योति राय ने कहा, 'राजनाथ सिंह की अपील के बाद हमारी वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा हुई, जिसमें जीजेएम प्रमुख बिमल गुरुंग शामिल थे, और कल (बुधवार) सुबह छह बजे से बंद समाप्त करने का निर्णय लिया गया।'
 
उल्लेखनीय है कि राजनाथ ने अपील करते हुए कहा था, 'दार्जिलिंग में जो कुछ भी हो रहा है, उसे देखकर मुझे बहुत पीड़ा होती है। मैं जीजेएम और इसके नेता बिमल गुरुंग से तत्कालिक बंद पापस लेकर क्षेत्र में खासकर इस पूजा उत्सव को देखते हुए सामान्य जनजीवन बहाल करने की अपील करता हूं।'
 
गौरतलब है कि जीजेएम ने अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर 15 जून से बंद का आह्वान कर रखा था। बंद के 104 दिन बाद दार्जिलिंग सहित अन्य शहरों में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी। (एजेंसी)
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर क्या बोले अखिलेश यादव

PM मोदी की अपील का गुजरात में असर, ईंधन बचाने के लिए CM समेत मंत्रियों ने शुरू की पहल

प्रतीक यादव का निधन : क्या है डॉक्टर का दावा, जिम पाटर्नर ने भी किया बड़ा खुलासा

LIVE: तमिलनाडु में विजय सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, मिला 144 विधायकों का समर्थन

PM मोदी ने खुद के काफिले से हटाईं आधी गाड़ियां, मंत्रियों को भी दिया सादगी का कड़ा संदेश

अगला लेख