Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

5 राज्‍यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान, बंगाल में क्‍यों होगा 2 चरणों में मतदान? चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Advertiesment
Dates Announced for Assembly Elections in 5 States
Announcement of Assembly Election Dates : भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की। खबरों के अनुसार, बंगाल में 25 साल बाद 2 चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जबकि सभी जगहों पर एक ही चरण में मतदान कराए जाएंगे। 2 चरणों में चुनाव कराए जाने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पहले 8 चरणों में कराए जाते थे, लेकिन इस बार 2 चरणों में होंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस संबंध में आयोग ने विस्तृत विचार-विमर्श किया था, ताकि प्रक्रिया सभी के लिए अधिक सुविधाजनक हो सके।

चुनाव आयोग के अनुसार 5 राज्‍यों में इस तारीख को होंगे विधानसभा चुनाव

  • असम में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे, 4 मई को आएंगे नतीजे। 
  • केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को होंगे चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे। 
  • पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे,, 4 मई को आएंगे नतीजे। 
  • बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, मतगणना 4 मई को होगी। 
  • तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा और मतगणना 4 मई को होगी।

बंगाल में 8 चरणों में कराए जाते थे चुनाव

भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की। बंगाल में 25 साल बाद 2 चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जबकि सभी जगहों पर एक ही चरण में मतदान कराए जाएंगे। 2 चरणों में चुनाव कराए जाने को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पहले 8 चरणों में कराए जाते थे, लेकिन इस बार 2 चरणों में होंगे।
ALSO READ: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव 16 मार्च को, चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल
चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस संबंध में आयोग ने विस्तृत विचार-विमर्श किया था, ताकि प्रक्रिया सभी के लिए अधिक सुविधाजनक हो सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि ये चुनाव केवल एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाते हैं और हमारे देश की एकता और विविधता को सच्चे रूप में प्रतिबिंबित करते हैं।
 

2.19 लाख मतदान केंद्र

कुमार ने कहा, इसके लिए करीब 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ मतदान की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पिछले चुनावों में हिंसा में शामिल रहे पुलिस अधिकारियों के संबंध में भी सूची हमारे पास उपलब्ध है और उनके खिलाफ कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

17.4 करोड़ मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 17.4 करोड़ मतदाता भाग लेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया।

25 लाख चुनाव अधिकारी और कर्मचारी होंगे तैनात

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सभी चुनावी राज्यों का दौरा किया। इस दौरान आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मुलाकात की और उनके सुझाव प्राप्त किए। पूरे चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 25 लाख चुनाव अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो मतदान से लेकर मतगणना तक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

824 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कि आप सभी जानते हैं, ये पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भारत के अलग-अलग भौगोलिक और सांस्कृतिक परिदृश्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 5 राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi