Hanuman Chalisa

मैं न भागा हूं, न भागूंगा, मेरे खिलाफ साजिश हुई है-दाती महाराज

Webdunia
गुरुवार, 14 जून 2018 (14:08 IST)
नई दिल्ली। बलात्कार का आरोप झेल रहे शनि उपासक दाती महाराज ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश की गई है। मैं न तो भागा हूं और न ही भागूंगा। जल्द ही पुलिस के सामने पेश हो जाऊंगा। गौरतलब है कि दाती महाराज पर 25 साल की एक लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया है। 
 
दाती महाराज ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा कि वह कहीं भी अपना पक्ष रखने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जिस लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया है वह पिछले ढाई साल से मेरे संपर्क में ही नहीं है। मैंने उस लड़की को बीसीए और एमसीए कराया था। महामंडलेश्वर की उपाधि धारण करने वाले दाती महाराज ने कहा कि इस मामले में मैं हर तरह की जांच के लिए तैयार हूं। 
 
उनका आरोप है कि इस साजिश में सचिन जैन नामक व्यक्ति शामिल है, जो कि उनका भक्त रह चुका है। सचिन मुझसे लगातार पैसे मांगता था और मुझे धमकाता भी था। जैन ने मुझे बर्बाद करने की धमकी भी दी थी। दाती महाराज ने कहा कि मैं डरा होता तो पैसे दे देता। सचिन जैन की भी जांच होनी चाहिए।
महाराज ने कहा कि मैं व्यापारी नहीं हूं। यदि मैं व्यापारी होता तो मेरे पास पैसा होता। धन होता तो मेरे साथ ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि मैं सोमवार को पुलिस के सामने जाऊंगा और हर तरह से जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हूं। यदि मैं दोषी हूं तो मुझे सजा मिलनी चाहिए। मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। 
 
क्या है पूरा मामला : राजस्थान की रहने वाली 25 वर्षीय एक लड़की ने दाती महाराज पर बलात्कार का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि दो साल पहले उसके साथ आश्रम में दुष्कर्म हुआ। वह वहां से भागकर अपने घर पहुंची और माता-पिता को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई। 
 

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख