दाती महाराज की करीबी बोली- बाबा समुद्र है, हम सब मछलियां, कर्ज चुका दो...

Webdunia
मंगलवार, 19 जून 2018 (17:53 IST)
पाली। शिष्या से बलात्कार के आरोप में घिरे स्वयंभू दाती महाराज उर्फ मदनलाल फरार चल रहे हैं। दाती महाराज की खोज के लिए पुलिस उनके आश्रमों पर छापे मार रही है। उधर दाती महाराज से जुड़े नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस मामले में एक महिला अनुयायी का नाम सामने आया है। आरोप है कि पीडि़त युवती को उसी ने दाती महाराज के पास भेजा था। पुलिस इस महिला अनुयायी की खोज भी कर रही है। इस महिला अनुयायी को बाबा का करीबी बताया जा रहा है।
 
दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली शिष्या ने बयान में कहा कि इस महिला अनुयायी ने ही उसे दाती महाराज से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था। उसने महाराज के पास उसे भेजा था। उसने कहा था कि बाबा के पास सेवा है, तुम बाबा की हो और बाबा तुम्हारे हैं। उसने कहा था कि बाबा समुद्र हैं और हम सब मछलियां हैं। बाबा का कर्ज चुका दो।

 
उसने पीड़िता पर दाती महाराज से संबंध बनाने का दबाव बनाते हुए कहा था कि कल हमारी बारी थी, आज तुम्हारी बारी है और न जाने कल किसकी बारी होगी। दाती महाराज और उनके सहयोगियों पर उन्हीं की शिष्या ने बलात्कार के आरोप लगाए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख