RSS नेता दत्तात्रेय होसबोले बोले, देश का नाम भारत है तो इंडिया क्यों कहा जाए?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 मार्च 2025 (12:06 IST)
Dattatreya hosabale on india and bharat : राष्‍ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने विमर्श भारत का नामक पुस्तक का विमोचन करे हुए कहा कि देश का नाम भारत है तो भारत ही लिखो। इंडिया की जगह भारत क्यों नहीं लिखते?
 
उन्होंने कहा कि देश को दो नामों से क्यों पुकारा जा रहा है। इस पर सवाल उठना चाहिए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह भारत का रिजर्व बैंक लिखो, कॉन्सिट्‍यूशन ऑफ इंडिया की जगह भारत का संविधान लिखा जाना चाहिए।
 
संघ नेता ने कहा कि पिछले दिनों जी20 सम्मेलन में राष्‍ट्रपति आवास में भोज के निमंत्रण पत्र और 26 जनवरी के निमंत्रण पत्र में रिपब्लिक ऑफ भारत लिखा गया। भारत के नाम को इंडिया नहीं कहा जाना चाहिए। वह इंग्लिश में इंडिया है। भारतीयों के लिए भारत है। ऐसा दुनिया में और कही नहीं हो सकता। 
 
होसबोले ने कहा कि अब यह नहीं चलेगा। इसे ठीक करना पड़ेगा। भारत है तो भारत ही कहो। उन्होंने कहा कि भारत विश्व के लिए जी रहा है। दूसरे देशों को कुचलने या दादागिरी करने के लिए नहीं। 
 
उन्होंने कहा कि मुगल काल के समय लोगों को लगता था कि ये मुगल अपनी संस्कृति, रहन सहन, विचार में हमसे ऊपर नहीं है। वहीं अंग्रेजों के समय भारतीय को लगता था कि ये हमसे श्रेष्ठ हैं। ऐसा आज भी है इसलिए यहां अंग्रेजियत है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

मई में बढ़ी भारत की बेरोजगारी दर, महिलाओं पर दिखा ज्यादा असर, जानिए क्या हैं आंकड़े

UP : अमरोहा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 4 महिलाओं की मौत, 12 से ज्‍यादा घायल

PM मोदी ने चल रहे संघर्षों पर जताई चिंता, बोले- यह युद्ध का युग नहीं...

Iran-Israel Conflict : इजराइल पर बड़े हमले की तैयारी में ईरान, लाइव टीवी शो के दौरान गिरे बम, युद्ध हुआ भयानक

तमिलनाडु के ADGP गिरफ्तार, जानिए क्‍या है मामला...

अगला लेख