भारत में इसलिए जब्त नहीं हो सकीं दाऊद की संपत्तियां...

Webdunia
गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (07:44 IST)
मुंबई। वैसे तो भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम को वैश्विक आतंकवादी करार दिया गया है लेकिन अधिकारियों को शहर में उसकी संपत्ति कब्जे में लेने में कानूनी अड़चनें आड़े आ रही हैं।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'प्रशासन द्वारा संगठित तरीके से इब्राहिम की संपत्ति कब्जा में लेने का प्रस्ताव है। लेकिन कुछ कानूनी अड़चनें हैं।'
 
दाऊद की कुछ संपत्तियों, जहां से उसने संगठित अपराध शुरू किया था, कानूनी विवादों में फंसी है। कुछ अन्य संपत्तियां प्रशासन द्वारा नीलाम की गई हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि जिन संपत्तियों की नीलामी हुई है, उनके सिलसिले में निविदाकर्ता धन की कमी की वजह से रकम भुगतान नहीं कर पाए हैं। यह टिप्पणी इस हफ्ते ब्रिटिश प्रशासन द्वारा ब्रिटेन में दाऊद की संपत्ति जब्त कर लेने की खबरों के बीच आई है।
 
भारतीय अधिकारी इस संबंध में ब्रिटिश समकक्ष के साथ बातचीत में लगे हैं। उसने 2015 में एक डोजियर भेजा था जिसमें दाऊद की मकान, फ्लैट और होटल जैसी दर्जन से अधिक संपत्तियां हैं।
 
भारत सरकार का रुख रहा है कि 1993 के मुंबई बम धमाकों का मुख्य आरोपी 61 वर्षीय अंडरवर्ल्ड डॉन पाकिस्तान में है और पाकिस्तान उसे यहां कानून का सामना करने के लिए वापस लाने में अड़चनें खड़ी कर रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख