डीसीडब्ल्यू ने खेल मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

Webdunia
गुरुवार, 19 जनवरी 2023 (09:01 IST)
नई दिल्ली। पहलवान विनेश फोगाट द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने का आरोप लगाए जाने के बाद दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और शहर पुलिस को नोटिस जारी किया है।
 
डीसीडब्ल्यू प्रमुख स्वाति मालीवाल ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात भी की। डीसीडब्ल्यू ने कहा कि उसने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और कुछ कुश्ती प्रशिक्षकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में खबरों का स्वत: संज्ञान लिया है। उसने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को भी कहा है।
 
डीसीडब्ल्यू ने कहा कि खबरों के अनुसार भारत की महिला ओलंपियन पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और कुछ प्रशिक्षकों पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। यह एक बहुत ही गंभीर मामला है। इसने महिला पहलवानों द्वारा प्रशिक्षकों और डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ 21 जनवरी तक की गई कार्रवाई के विवरण के साथ दर्ज शिकायतों की एक प्रति मांगी है।
 
इसने भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा गठित आंतरिक शिकायत समिति का विवरण भी मांगा है। विनेश फोगाट ने एक चौंकाने वाले खुलासे में बुधवार को आरोप लगाया कि डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह कई वर्षों से महिला पहलवानों का यौन शोषण कर रहे हैं लेकिन भाजपा सांसद ने इन आरोपों को खारिज किया है।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख