Hanuman Chalisa

हिट हुई डीडीए आवास योजना, 10,294 फ्लैटों के लिए 45 हजार से ज्यादा आवेदक

Webdunia
मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (16:46 IST)
नई दिल्ली। डीडीए आवास योजना 2019 के तहत फ्लैटों के आवंटन के लिए विकास सदन (डीडीए मुख्यालय) में मंगलवार को ड्रॉ की प्रक्रिया शुरू हो गई। 10,294 फ्लैटों के लिए ड्रॉ हो रहा है और कुल 45,012 आवेदक हैं।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ड्रा विकास सदन (डीडीए मुख्यालय) के सम्मेलन कक्ष में आयोजित किए जा रहे हैं और इस प्रक्रिया को डीडीए वेबसाइट के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है।
 
इससे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने कहा था कि योजना के तहत दिल्ली के वसंत कुंज और नरेला औद्योगिक इलाकों में करीब 18,000 नव-निर्मित फ्लैटों की बिक्री होनी है, जिसके लिये डीडीए को लगभग 50,000 आवेदन मिले हैं। अधिकारियों ने हालांकि यह नहीं बताया कि प्रस्तावित फ्लैटों और आवेदकों की संख्या में कमी क्यों आई है।
 
डीडीए की आवास योजना 25 मार्च को शुरू की गई थी, जिसमें चार श्रेणियों के फ्लैटों की बिक्री होनी है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई थी, जिसे बढ़ाकर 10 जून कर दिया गया था।
 
अधिकारी ने कहा कि 45,012 अंतिम आवेदकों में से 36,409 सामान्य वर्ग, 5,021 अनुसूचित जाति और 2,025 अनुसूचित जनजाति और 97 युद्ध विधवाएं हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग लोगों को भूतल पर बने फ्लैटों के आवंटन में पहली प्राथमिकता दी जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख