Sikkim Flood : सिक्किम में बाढ़ ने मचाई तबाही, मृतकों की संख्या बढ़कर 37 हुई

Webdunia
गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (00:03 IST)
Flood wreaks havoc in Sikkim : सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है, जबकि हिमनद झील पर बादल फटने के 6 दिन बाद 78 लोग अब भी लापता हैं।

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसएसडीएमए के मुताबिक सिक्किम के पाकयोंग जिले में सबसे अधिक 24 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 10 सेना के जवान शामिल हैं। इसके बाद गंगटोक में सात, मंगन में चार और नामची में दो लोग मारे गए हैं। 
 
एसएसडीएमए ने बताया कि अन्य 78 लोग अभी भी लापता हैं क्योंकि मंगन जिले में बादल फटने से नदी में उफान आने के बाद चार जिलों के तीस्ता नदी बेसिन के कई शहरों में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ प्रभावित इलाकों से कुल 6,001 लोगों को या तो बचाया गया है या सुरक्षित निकाला गया है जबकि घायल लोगों की संख्या 30 है।
 
एसएसडीएमए के अनुसार अचानक आई बाढ़ से कुल 3,773 लोग बेघर हो गए हैं और उन्होंने चार जिलों में 24 राहत शिविरों में शरण ली है। अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 87,300 है। इस आपदा के कारण 3646 पक्के और कच्चे घर या तो पूरी तरह, गंभीर रूप से या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसने कुल 90 गांवों/वार्डों/नगर पंचायत/परिषदों को प्रभावित किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान

LIVE: भूकंप के तेज झटकों से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

अगला लेख