सिक्किम में मौतों का आंकड़ा 44 पहुंचा, 22 सैनिकों में से 4 के शव मिले, कई लापता

Webdunia
शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (08:30 IST)
Sikkim Flash Flood: सिक्किम में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या अब 44 तक पहुंच गई है। बाढ़ का कहर अभी भी कई इलाकों में जारी है।

शुक्रवार को पड़ोसी राज्य बंगाल के जलपाईगुड़ी और कूच बिहार में तीस्ता नदी के निचले हिस्से में 6 और शव बहकर आ गए, जिससे मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। वहीं, लापता लोगों की सूची डबल हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 142 लोग लापत हैं। गुरुवार की देर रात तक यह संख्या 78 थी। ग्लेशियर झील में आई बाढ़ के तीसरे दिन तीस्ता नदी के निचले बहाव की ओर पाए गए सभी 6 शव पाकयोंग के रहने वालों के थे।

उड़ान नहीं भर पा रहे हेलीकॉप्टर : लापता लोगों का पता लगाने और लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग में फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए बचाव हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरने की कोशिश की, लेकिन असफल रही। जिसकी वजह से उनके परिजनों या रिश्तेदारों को किसी भी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी। बता दें कि सिक्किम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालात का जायजा लेने के लिए मंगन से चुंगथांग तक पैदल यात्रा की थी। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर तैयार थे, लेकिन उड़ान भरने के लिए परिस्थितियां सही नहीं थीं।

22 जवान लापता बताए गए थे : बाढ़ की आपदा के एक दिन बाद पाए गए कम से कम 4 शव सैनिकों के थे। सेना के 22 जवान तीस्ता बेसिन के साथ लगे शिविरों से बाढ़ आने के बाद आधिकारिक तौर पर लापता बताए गए थे। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बाढ़ में मरने वाले हर शख्स के परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। राहत शिविरों में शरण लिए लोगों में से हरएक को 2,000 रुपए की तत्काल राहत देने की भी घोषणा की गई। राज्य सरकार के मुताबिक करीब 2,413 लोगों को खतरे की जगहों से बचा लिया गया है और वे राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

अगला लेख