Hanuman Chalisa

Weather Alert: दबे पांव पसरने लगी ठंड, कहीं-कहीं वर्षा के आसार

Webdunia
शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (08:41 IST)
नई दिल्ली। कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश तट के पास उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। एक और कम दबाव का क्षेत्र लक्षद्वीप और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल तक फैला हुआ है। तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड भी दबे पांव पसरने लगी है।

ALSO READ: Weather Update: केरल में हुई भारी बारिश, कहीं-कहीं वर्षा के आसार
 
स्काईमेट के अनुसार समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किमी के बीच एक ट्रफ रेखा लगभग 13 डिग्री उत्तरी अक्षांश के साथ लक्षद्वीप पर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ को पंजाब और आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा सकता है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्यभारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश, तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड के पूर्वी हिस्सों, केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। असम, मेघालय और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा के कुछ हिस्सों, उत्तरी आंध्रप्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, गंगीय पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा और तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरप्रदेश, तटीय कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की बारिश संभव है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वेलरी पार्क

डोनाल्ड ट्रंप से बोले PM मोदी- भारतीय नाविकों की सुरक्षा बहुत जरूरी, ईरान से युद्‍ध को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री

मोदी शांत, संयमित और पूरी तरह विजेता, G7 शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ

ट्रंप का यू-टर्न, मुझे समझौता पसंद नहीं आया तो ईरान पर फिर बरसेंगे बम, US खुफिया रिपोर्ट ने भी चौंकाया

Pixel यूजर्स को मिलेगा नया Bubbles फीचर, फोल्डेबल गेमिंग मोड और दमदार सुरक्षा अपग्रेड, Android 17 अपडेट जारी

अगला लेख