नरेंद्र मोदी को आदर्श मानने वाली यह एक्‍ट्रेस यूपी से लड़ेगी पंचायत चुनाव

Webdunia
शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (17:30 IST)
बंगाल के विधानसभा चुनाव से लेकर यूपी के पंचायत चुनावों में बॉलीवुड का छौंक नजर आ रहा है।
अब खबर है कि यूपी के पंचायत चुनावों में जौनपुर से एक्‍ट्रेस दीक्षा सिंह अपनी किस्‍मत आजमाने जा रही हैं।

दीक्षा सिंह फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप रह चुकी हैं। और अब दीक्षा सिंह ने जौनपुर से जिला पंचायत का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यहीं नहीं उन्‍होंने वार्ड संख्या 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य के लिए पर्चा खरीद भी लिया है। बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकीं दीक्षा सिंह घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांगेंगी।

दीक्षा बक्शा विकास खंड क्षेत्र के ही चितौडी गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह की बेटी हैं। उन्‍होंने फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में वह रनर अप रहीं थीं।

दीक्षा बॉलीवुड में कामयाबी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। फरवरी-2021 में ही उनके एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी। इसके अलावा वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बालीवुड की ‘इश्क तेरा’ फिल्म की कहानी भी लिखी है। इसके अलावा वह पैंटीन पैराशूट आयल स्नैप डील से लेकर कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। जल्‍द ही में उनकी एक बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।

दीक्षा ने अपने चुनावी प्रयास के बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वह बदलाव की सोच लेकर चुनाव में उतर रही हैं। उन्‍होंने बताया कि वह कॉलेज के समय से ही प्रतियोगिताओं और राजनीतिक बहसों में हिस्‍सा लेती आई हैं। पंचायत चुनाव के जरिए वह जमीनी स्‍तर पर कुछ करके दिखाना चाहती हैं। उन्‍होंने कहा कि जौनपुर अभी कई शहरों से काफी पीछे है। चुनाव जीतकर वह सारी सुविधाएं यहां तक लानी चाहती हैं।

दीक्षा सिंह ने कहा कि राजनीति में नरेंद्र मोदी उनके आदर्श हैं। दीक्षा समय-समय पर गांव आती रहती है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें अपने गांव का विकास की दौड़ में पीछे रह जाना खलता है। इसी को दूर करने के लिए वह चुनाव में उतर रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, 24 घंटे में मिले 203 नए केसेस

पचमढ़ी में आज मोहन कैबिनेट की बैठक, राजा भभूत सिंह को दी जाएगी श्रद्धांजलि

रिसेप्शन में तेजस्वी से बोले खान सर, आप ही मॉडल पर की शादी

LIVE: देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, अब तक 34 की मौत

पंजाब के तरनतारन से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, संवेदनशील जानकारी शेयर करने का आरोप

अगला लेख