Hanuman Chalisa

सावधान! सैनिटाइजर लगाकर न दीपक जलाएं, न पटाखे

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (16:15 IST)
बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने दीपावली की बधाई देते हुए शुक्रवार को कहा है कि कोरोना महामारी (Coronavirus) से पूरा देश परेशान है हमें पूरी तरह से सर्तक रहने की जरूरत है। सैनिटाइजर लगाकर दीपक तथा पटाखे जलाने से परहेज रखें नहीं तो बड़ी घटना हो सकती है। बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।
 
डॉ. श्रीवास्तव ने शुक्रवार यहां कहा कि पर्यावरण के सतुंलन को बनाए रखने के लिए हमें पटाखों का उपयोग नहीं करना चाहिए। वर्तमान समय मे कोरोना नामक बीमारी से बचने के लिए लोग सैनिटाइजर लगाते रहते हैं। ऐसे में वे दीपक जलाने या पटाखे जलाने से परहेज रखें। सैनिटाइजर में 70 प्रतिशत एल्कोहल होने के कारण यह तीव्र ज्वलनशील भी है इससे आग लगने का खतरा रहेगा और बड़ी घटना हो सकती है।
 
उन्होंने कहा कि दीपक जलाते वक्त, पटाखे चलाते वक्त तथा आग के नजदीक जाते वक्त सैनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कोविड-19 से बचाव के लिए इन दिनों सभी उपायों को अपना रहे हैं। इसमें मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना और हाथों को साबुन-पानी या सैनिटाइजर से साफ करना शामिल है।
 
डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि इस बार त्योहार में किसी तरह का खलल न पड़े, इसके लिए जागरूक और सुरक्षित रहना जरूरी है। भगवान की आरती करनी हो, मंदिर में मोमबत्ती या दीया जलाना हो, रसोई में काम करना हो तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। इतना ही नहीं सैनिटाइजर को आग से दूर ही रखें। यह पेट्रोल और डीजल की तरह ही बेहद ज्वलनशील होता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पुलिसकर्मियों के लिए गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा: बच्चों की पढ़ाई के लिए 15 लाख का लोन, 2 से अधिक बच्चों वाले परिवारों को भी राहत!

डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान से शांति समझौता! सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक बेनतीजा

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

मुंबई वालों को महंगाई का डबल झटका: 2 रुपए महंगी हुई CNG, बढ़े PNG के दाम

अगला लेख