भारत कभी हिंसा और युद्ध का समर्थन नहीं करता : राजनाथ सिंह

Webdunia
शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (18:18 IST)
बेंगलुरु। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है और यदि कोई देश की शांति भंग करता है तो उसे छोड़ता नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी युद्ध तथा हिंसा की वकालत नहीं की, हालांकि वह अन्याय और दमन पर तटस्थ नहीं रह सकता।

वह इस्कॉन द्वारा बेंगलुरु के वसंतपुरा स्थित उसके भव्य राजाधिराज गोविंद मंदिर में आयोजित गीता दान योजना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने महाभारत का उल्लेख करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिए थे, उन्हें श्रीमद भगवद्गीता के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि गीता पढ़ने और उसे आत्मसात करने से व्यक्ति निर्भय होता है। इस्कॉन बेंगलुरु ने इस महीने सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के अलावा एक लाख भगवद्गीता पुस्तक वितरित करने की योजना बनाई है।

इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा तथा इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अमेरिका ने पाकिस्तान से समझौता किया, ट्रंप का ऐलान

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

अगला लेख