पाकिस्तान की परमाणु युद्ध की धमकी पर गरजे रक्षामंत्री राजनाथ, ...तो मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

Webdunia
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (14:25 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान की परमाणु युद्ध की धमकी पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर किसी ने हमारी तरफ बुरी नजर से देखा तो हमारी सशस्त्र सेना किसी को भी मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की समुद्री सीमाएं नौसेना के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें विश्वास है कि मुंबई जैसे आतंकवादी हमले की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। सेना भवन में यहां नौसेना के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद सिंह ने कहा कि कमांडरों से बातचीत के बाद वे आश्वस्त हैं कि समुद्री सीमाएं नौसेना के हाथों में सुरक्षित हैं।
ALSO READ: पाकिस्तान ने घुसपैठ नहीं रोकी तो देते रहेंगे मुंहतोड़ जवाब, राजनाथ की चेतावनी
समुद्री सीमा पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है और उन्हें भरोसा है कि समुद्री सीमा के जरिए मुंबई जैसे आतंकवादी हमले को दोहराया नहीं जा सकता।
 
पाकिस्तान के मंत्री शेख रशीद के इस बयान पर कि अब तोप नहीं परमाणु बम चलेगा, उन्होंने कहा कि भारत कभी आक्रामक नहीं रहा है, न किसी की एक इंच जमीन पर कब्जा किया, लेकिन अगर किसी ने हमारी तरफ बुरी नजर से देखा तो हमारी सशस्त्र सेना किसी को भी मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
ALSO READ: भारत-चीन संबंध पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ, इस मुद्दे से निपट रहे हैं दोनों देश...
रक्षामंत्री ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है और देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रक्षा निर्यात का गढ़ बनाने की कोशिश की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख