shiv chalisa

घनी धुंध की चादर में लिपटी रही दिल्ली, लोग परेशान

Webdunia
बुधवार, 8 नवंबर 2017 (13:00 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी घनी धुंध छाई रही और लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह 5.30 बजे और 8.30 बजे दृश्यता का स्तर 300 मीटर दर्ज किया गया।
 
बुधवार का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर भी अधिक दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे हवा में नमी 98 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
 
मौसम विज्ञानी ने बताया कि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मंगलवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की चादर छाए रहने के कारण अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय बंद करने और पार्किंग शुल्क में 4 गुना बढ़ोतरी सहित कई उपायों के बारे में घोषणा की।
 
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने भी बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्राथमिक विद्यालयों के बंद रहने की घोषणा की थी। दिल्ली सरकार ने भी बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा एवं दिल की बीमारियों से ग्रसित लोगों के स्वास्थ्य के लिए परामर्श जारी किया है।
 
ईपीसीए ने क्षेत्र के नगर निगमों को तत्काल पार्किंग शुल्क 4 गुना करने तथा दिल्ली मेट्रो को अधिक कोच जोड़ने और नियमित सेवाएं सुनिश्चित करने के साथ-साथ कम से कम 10 दिनों तक पीक ऑवर में किराया कम करने का निर्देश दिया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए

अगला लेख