दिल्ली में 5 लाख बांग्लादेशी और रोहिंग्या, भाजपा ने मांगी जानकारी

Webdunia
शनिवार, 7 मई 2022 (15:17 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शनिवार को शहर के लोगों से अपील की कि वे यहां अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की जानकारी उन्हें दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने दावा किया कि करीब 5 लाख बांग्लादेशी और रोहिंग्या इस समय दिल्ली में रह रहे हैं।
 
गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोगों को राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की समस्या से निपटने के लिए आगे आना होगा।
 
उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के लोगों से अपील करते हैं कि वे उनके इलाके में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की जानकारी हमें दें। नगर निगम उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करेगी। हम उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से भी संपर्क करेंगे।
 
भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख ने आरोप लगाया कि आप और उसके विधायक निजी हितों के चलते, गैरकानूनी तरीके से रह रहे सभी रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का आधार कार्ड तथा मतदाता पहचान पत्र जैसे पहचान संबंधी दस्तावेज बनावाने के लिए काम कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाइवे पर सेक्‍स कांड के बाद अंडरग्राउंड हुए BJP के धाकड़ नेता

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

कौन हैं एरोल मस्क, जो अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, क्या है एलन मस्क से संबंध?

नारायण राणे की उद्धव ठाकरे को चेतावनी, ...तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

सभी देखें

नवीनतम

पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, आग से मत खेलो, अगर मैं नहीं होता तो...

Jyoti Malhotra Effect, पूर्वी रेलवे ने स्टेशनों के फोटो, वीडियो बनाने पर लगाई रोक

दक्षिण पश्चिम दिल्ली से 92 बांग्लादेशी हिरासत में, वर्षों से रह रहे थे अवैध रूप से

‍किसने बनाया था ऑपरेशन सिंदूर का Logo, दो सैन्यकर्मियों के नाम आए सामने

झारखंड में 91 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी 10वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण, लड़कियों ने मारी बाजी

अगला लेख