दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढही, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 12 जुलाई 2025 (10:23 IST)
Delhi building collapse : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई जिसके मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। मलबे से 7 से 8 लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 
 
घटना के संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें सुबह सात बजे एक इमारत के गिरने की सूचना मिली। दमकल की सात गाड़ियों सहित कई टीम काम कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इमारत में एक ही परिवार के 10 लोग रहते थे।
 
इमारत उस समय गिरी जब स्थानीय लोग सुबह की सैर पर निकले थे। उनमें से कई लोगों ने खुद ही बचाव कार्य शुरू कर दिया और दमकल विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश की। बाद में दमकल कर्मियों की मदद से लोगों को मलबे से निकाला गया।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने एक बयान में कहा कि सीलमपुर में ईदगाह रोड के पास जनता कॉलोनी की गली नंबर पांच में एक इमारत गिर गई। सात दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। कई लोगों को बचा लिया गया और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। तलाश अभियान जारी है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख