एलजी झूठे, हमारी सरकार के खिलाफ साजिश-अरविन्द केजरीवाल

Webdunia
नई दिल्ली। उपराज्यपाल नजीब जंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर  निशाना साधते हुए दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि एलजी झूठे हैं और केन्द्र सरकार के सहयोग से आम आदमी पार्टी की सरकार को फेल करने की साजिश की जा रही है। 
विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार के तीन फैसलों को रद्द कर दिया गया। बिना बताए एलजी ने मुख्य सचिव की नियुक्ति की। केन्द्र का नोटिफिकेशन हमारी सरकार के खिलाफ साजिश है। यदि हम भ्रष्टाचार करते और कुछ पैसा ऊपर पहुंचा देते तो यह नोटिफिकेशन आता ही नहीं। एलजी के माध्यम से पूरी साजिश रची जा रही है।
 
केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा देश को तानाशाही की ओर ले जा रही है। उन्होंने देश के गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्‍यमंत्रियों से एकजुट होने की अपील भी की। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि केन्द्र ने भ्रष्टाचारियों को लाइसेंस दे दिया है। हम उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते। 
 
केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार होती और उपराज्यपाल इस तरह की हरकत करते तो 24 घंटे की भीतर उन्हें पद से हटा दिया जाता। उन्होंने कहा कि जनता हमसे उम्मीद करती है, एलजी से नहीं। प्रधानमंत्री से तो जनता पहले ही उम्मीद छोड़ चुकी है, तभी तो सदन में भाजपा के सिर्फ 3 विधायक हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन सरकार ने केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के खिलाफ प्रस्ताव पास किया। इससे पहले, इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आप विधायक महेंद्र गोयल ने नोटिफिकेशन की कॉफी फाड़ डाली। नोटिफिकेशन में एलजी को दिल्ली का शासन प्रमुख बताते हुए ट्रांसफर और नियुक्ति का अधिकार भी उनके पास बताया गया था।
 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?