दिल्ली महिला आयोग ने कॉलेज में यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच शुरू की

Webdunia
सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (11:18 IST)
नई दिल्ली, दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ (आईपी) महिला कॉलेज में यौन उत्पीड़न के दावों के बाद दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने सोमवार को कहा कि उसने कॉलेज में सांस्कृतिक आयोजन के दौरान महिलाओं के प्रति अनुचित व्यवहार के आरोपों के संबंध में जांच शुरू की है।

महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों को समन जारी कर आयोग के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। साथ ही आयोग ने भविष्य में इस तरह के मामलों की पुनरावृत्ति पर रोक सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा उठाए गए कदमों का ब्योरा भी मांगा है।

महिला आयोग ने कहा, ‘यह जांच सभी मुद्दों पर है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाई जा सके।’ इससे पहले डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस और आईपी कॉलेज को नोटिस जारी कर उत्पीड़न के विशिष्ट मामले में जांच करने को कहा था।

दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज की छात्राओं ने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह कॉलेज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग संस्थान की दीवार पर चढ़ गए और ‘कई छात्राओं को परेशान किया।’
edited by navin rangiyal (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सूर्या, क्या शानदार कैच, टीम इंडिया के T20 World Cup चैंपियन बनने पर क्या बोले राहुल गांधी

T20 World Cup 2024 : विराट कोहली ने लिया संन्यास, भावुक हुए फैन्स

17 साल बाद भारत बना फिर बना T20I का शहंशाह, हार के मुंह से जीत छीनी दक्षिण अफ्रीका से

हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई, PM मोदी ने Video संदेश में दी बधाई

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

MP : विवाद के बाद सरपंच ने की गोलीबारी, महिला की मौत, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

केदारनाथ धाम में हिमस्खलन, वायरल हुआ वीडियो

सोमवार से लागू होंगे 3 नए कानून, क्या होगा असर

संसद में फिर हंगामे के आसार, NEET समेत इन मुद्दों पर हो सकती है जोरदार बहस

4 महीने बाद पीएम मोदी ने की मन की बात, जानिए क्या बोले...

अगला लेख
More