कालकाजी में कांग्रेस का बड़ा दांव, आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं अलका लांबा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 (11:32 IST)
Delhi elections : आप और भाजपा की तरह ही कांग्रेस भी दिल्ली विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ रही है। पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ भी मजबूत उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी कर ली है। पार्टी ने अपनी वरिष्‍ठ नेता अलका लांबा को यहां से चुनाव लड़ने के लिए राजी कर लिया है। ALSO READ: केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का पोस्टर वार, बताया चुनावी हिंदू
 
बताया जा रहा है कि अलका लांबा कालकाजी से आतिशी के खिलाफ नहीं लड़ना चाहती थीं। उन्होंने हाईकमान के सामने अपनी इच्छा भी जता दी थी। हालांकि दिग्गज पार्टी नेताओं के समझाने के बाद वे इस पर राजी हो गई है। 
 
कांग्रेस अब तक 47 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने आधिकारिक रुप से तो यहां से अभी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। मनमोहनसिंह के निधन के बाद पार्टी ने 7 दिन के शोक का एलान किया है। बताया जा रहा है कि इसी वजह से कांग्रेस ने कालकाजी से अलका के नाम का एलान नहीं किया है। 
 
ऐसा माना जा रहा है कि 3 जनवरी 2025 को कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर कालकाजी विधानसभा सीट से अलका लांबा के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। ALSO READ: LG केे पत्र पर CM आतिशी भड़कीं, उपराज्यपाल को इस तरह दिया जवाब
 
उल्लेखनीय है कि अलका लांबा कांग्रेस में कई पदों पर रह चुकी हैं। दिसंबर 2014 में वे कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गई थी। 2015 में वे आप की ओर से चांदनी चोक सीट से चुनाव लड़ीं और जीत भी हासिल की। सितंबर 2019 में अलका लांबा ने अपने अपमान का हवाला देते हुए आप को अलविदा कह दिया। इसके बाद वह एक बार फिर कांग्रेस में शामिल हो गईं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी फिर अस्पताल में भर्ती, पेट संबंधी समस्या

Air India Plane Crash : विमान हादसे को लेकर हाईलेवल मीटिंग सोमवार को

Israel-Iran war : नेतन्याहू की चेतावनी, इजराइली नागरिकों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकाएगा ईरान

इजराइल और ईरान को लेकर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, चली भारत-PAK के साथ वाली चाल

मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार

अगला लेख