Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

AAP सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली में बढ़ाया MLA फंड, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

हमें फॉलो करें Atishi Marlena

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (17:41 IST)
Big decision of Delhi Government : आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनावों से पहले बृहस्पतिवार को वार्षिक विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को 10 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपए कर दिया। मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि दिल्ली में विधायक निधि देश में सबसे अधिक है।
उन्होंने बताया कि दिन में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रति विधायक प्रति वर्ष पांच करोड़ रुपए की राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। आतिशी ने कहा, यह राशि अन्य राज्यों की तुलना में तीन गुना अधिक है।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार शहर के लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रही है, चाहे वे झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे हों या बंगलों में। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की उम्मीद है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा में हार का कांग्रेस ने किया मंथन, नहीं आए हुड्डा, नाराज राहुल गांधी ने कही बड़ी बात