दिल्ली हाईकोर्ट का कांग्रेस नेताओं को नोटिस, स्मृति ईरानी की बेटी से जुड़ा ट्वीट हटाने को कहा

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (14:21 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा दायर दीवानी मानहानि मामले में कांग्रेस नेताओं जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेट्टा डिसूजा को शुक्रवार को समन जारी किया। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने उनके और उनकी बेटी के खिलाफ कथित रूप से निराधार आरोप लगाने को लेकर 2 करोड़ रुपए से अधिक के हर्जाने की मांग की है।
 
न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्णा ने ईरानी और उनकी बेटी पर लगे आरोपों के संबंध में कांग्रेस नेताओं को सोशल मीडिया से ट्वीट, रीट्वीट, पोस्ट, वीडियो और तस्वीरें हटाने का भी निर्देश दिया।
 
अदालत ने कहा कि अगर प्रतिवादी 24 घंटे के भीतर उसके निर्देशों का पालन नहीं करते, तो सोशल मीडिया मंच ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब स्वयं इससे संबंधित सामग्री हटा दें।
 
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में अवैध बार चलाने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ईरानी को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की थी। इसके बाद ईरानी ने यह कानूनी कार्रवाई की।
 
इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने स्मृति ईरानी की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा समन जारी किए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि वह और इस मामले में उल्लेखित अन्य कांग्रेस नेता अदालत के समक्ष सारे तथ्य रखेंगे तथा केंद्रीय मंत्री द्वारा इस मामले को भटकाने के प्रयास को विफल करेंगे।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'दिल्ली उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी कर हमसे कहा है कि स्मृति ईरानी की ओर से दायर मामले पर हम औपचारिक रूप से जवाब दें। हम अदालत के समक्ष तथ्यों को रखने के लिए उत्सुक हैं। स्मृति ईरानी जिस तरह से मामले को भटकाने का प्रयास कर रही हैं उसे हम चुनौती देंगे और विफल करेंगे।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

झालावाड़ स्कूल हादसा : बिलखते हुए मां बोली- हादसे में मेरे दोनों बच्‍चे चले गए, घर सूना हो गया...

झारखंड में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक, हेमंत कैबिनेट में 21 प्रस्ताव मंजूर

भोपाल ड्रग्स केस में भाजपा नेता सारिक मछली पर कसेगा शिकंजा, लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि अब डेढ़ करोड़ , कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर CM पुष्कर धामी का तोहफा

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

अगला लेख