दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में नहीं, मुंबई टॉप 3 में

Webdunia
गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023 (12:41 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया में आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर, मुंबई और काबुल दुनिया में शीर्ष तीन सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल हैं।
 
उन्होंने ट्विटर पर मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि लंबे समय बाद दिल्ली दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल नहीं हुई है। दिल्लीवासियों का प्रयास धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से रंग ला रहा है। बधाई दिल्लीवासी। लेकिन हमें अब भी लंबा रास्ता तय करना है। हमें दुनिया के सबसे अधिक स्वच्छ शहरों में शामिल होना है।
 
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 2016 के 135 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर 2022 में 97 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया जो पांच साल में 28 प्रतिशत कम है। पीएम 10 का स्तर भी 2016 के 291 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर 2022 में 211 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गया जो 27 प्रतिशत कम है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख