क्यों कम हो रहे हैं दिल्ली मेट्रो में यात्री...

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2017 (08:01 IST)
नई दिल्ली। अक्तूबर में दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के बाद हर रोज मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में तीन लाख से ज्यादा की कमी आ गई। दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया। जबकि कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार, दोनों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किराए में बढ़ोत्तरी से किसी को फायदा नहीं पहुंचा है क्योंकि लोगों ने सार्वजनिक परिवहन के अन्य साधनों का विकल्प चुन लिया। उन्होंने ट्वीट किया कि कई यात्रियों ने परिवहन के अन्य साधनों का विकल्प चुन लिया है, इस तरह सड़कों पर प्रदूषण और भीड़ (वाहनों की) बढ़ी है। वहीं, दिल्ली भाजपा ने भी किराए में बढ़ोतरी के लिए डीएमआरसी को आड़े हाथ लिया और इसके लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
 
हालांकि, डीएमआरसी ने कहा है कि किराये में बढ़ोतरी के अलावा, दिवाली और छठ जैसे त्यौहार अक्टूबर में यात्रियों की संख्या में कमी की वजह हो सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि आरटीआई के एक सवाल के जवाब में यह पता चला है कि अक्टूबर में किराया बढ़ाए जाने के बाद यात्रियों की संख्या रोजाना औसतन 24.2 लाख रह गई, जबकि सितंबर में औसतन 27.4 लाख लोगों ने प्रतिदिन मेट्रो में सफर किया। इस तरह यात्रियों की संख्या में करीब 11 प्रतिशत की कमी आई।
 
इस आरटीआई के जवाब में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़े के मुताबिक, मेट्रो की सबसे व्यस्त ब्लू लाइन पर यात्रियों की कुल संख्या में 30 लाख की कमी आई। पचास किलोमीटर की लाइन द्वारका को नोएडा से जोड़ती है। मेट्रो के पास दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल 218 किलोमीटर का नेटवर्क है।
 
डीएमआरसी ने कहा है कि उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली को गुड़गांव से जोड़ने वाला व्यस्त कॉरिडोर ए लो लाइन पर यात्रियों की संख्या कुल 19 लाख कम हुई। नए खंड की शुरुआत के वक्त यात्रियों की संख्या में इजाफे के बावजूद हालिया वर्षों में सफर करने वालों की संख्या कम होती गई। अपेक्षाकृत छोटे मार्ग पर परिचालन के बावजूद अक्टूबर 2016 में मेट्रो में प्रतिदिन औसतन यात्रियों की संख्या 27.2 लाख थी ।
 
डीएमआरसी की ओर से 10 अक्टूबर को किराया बढ़ोतरी लागू करने से तकरीबन प्रत्ए क दूरी स्लैब में करीब 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इससे पांच महीने पहले ही किराए में करीब 100 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। मई में पहले चरण में किराया बढोतरी के बाद मेट्रो में यात्रियों की संख्या जून में प्रति दिन करीब 1.5 लाख घट गई थी। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

सभी देखें

नवीनतम

Shubhanshu Shukla की वापसी पर मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- शुभांशु आपका स्वागत है, देश बेसब्री से इंतजार कर रहा

Silver Price : चांदी के भावों में रिकॉर्ड तेजी, 1 किलो चांदी का भाव पहुंचा 1,15,000 रुपए

केन्स इलेक्ट्रॉनिक्स भोपाल में लगाएगी 352 करोड़ से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण इकाई

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

50 प्रतिशत तक सस्ती हुईं सेकंड हैंड कारें, पुरानी कार खरीदना कितना सही

अगला लेख