दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर सेवाएं प्रभावित, यात्री परेशान

Webdunia
सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (00:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन के लाजपत नगर-कश्मीरी गेट खंड पर तकनीकी खामी की वजह से रविवार सुबह करीब दो घंटे तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वॉयलेट लाइन दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन को फरीदाबाद के राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन से जोड़ती है।
 
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में बताया कि सुबह सवा नौ बजे से 11 बजे के बीच केंद्रीय सचिवालय (कश्मीरी गेट मार्ग की ओर) पर सिग्नल संबंधी दिक्कतों के कारण वायलेट लाइन के लाजपत नगर-कश्मीरी गेट खंड पर ट्रेनों की आवाजाही धीमी रही।
 
इससे पहले दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट किया था कि कश्मीरी गेट और बदरपुर बॉर्डर स्टेशनों के बीच सेवा प्रभावित हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि दिन में 11 बजे के बाद सामान्य सेवा बहाल हो गई।
 
इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अनेक यात्रियों ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड कंबोडिया युद्ध : 3 दिन में 32 की मौत, हजारों विस्थापित

करगिल विजय दिवस : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी?

बिहार में सेवानिवृत्त पत्रकारों को 15 हजार रुपए पेंशन, सीएम नीतीश ने की घोषणा

कांग्रेस का दावा, ट्रंप के साथ पीएम मोदी की दोस्ती खोखली

राजस्थान स्कूल हादसा : वसुंधरा बोलीं, शिक्षा विभाग पहले कार्रवाई करता तो हादसा नहीं होता

अगला लेख