Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लालकिला हिंसा : दीप सिद्धू के बाद अब इकबाल सिंह भी गिरफ्तार, 50 हजार रुपए का था इनाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Lal Qila violence
, बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (11:21 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई लालकिला हिंसा के मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

खबरों के अनुसार इकबाल सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया है।
इकबाल पर 50,000 रुपए का इनाम रखा गया था। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान कई जगह हिंसा की खबरें आई थीं। प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंच गए थे और लालकिले में घुस गए थे। 
 
कल इस मामले में दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। सिद्धू 26 जनवरी से फरार था। पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर उसकी तलाश की और 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Fact Check: सचिन तेंदुलकर को नसीहत देने से नाराज शख्स ने शरद पवार को मारा थप्पड़? जानिए वायरल VIDEO का पूरा सच