जामिया हिंसा के बाद पुलिस ने कहा- स्थिति नियंत्रण में, कुछ लोगों को हिरासत में लिया

Webdunia
रविवार, 15 दिसंबर 2019 (21:51 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में रविवार को हिंसा के कुछ घंटे बाद पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और कुछ लोगों को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और आगजनी करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर को दक्षिण दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के पास हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए जामिया मिलिया  इस्लामिया विश्वविद्यालय में दाखिल हुई। दक्षिण पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने 4 बसों और 2 पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान 6 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के भीतर से पुलिस पर पत्थरबाजी की गई, जिसके बाद उन्हें भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े। बिस्वाल ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन उनके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

मनीष सिसोदिया का आरोप, भाजपा ने किया पुलिस का इस्तेमाल : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ दक्षिणी दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बसों को आग लगाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया।

सिसोदिया ने विरोध स्थल की कुछ तस्वीरें भी टि्वटर पर पोस्ट कीं। उप मुख्यमंत्री ने हिंदी में एक ट्वीट में भाजपा पर 'गंदी राजनीति' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध के दौरान भड़की हिंसा की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख