Hanuman Chalisa

दिल्ली में डूबने के 112 मामले, 8 की जान बचाई

Webdunia
रविवार, 9 अगस्त 2015 (17:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में इस साल यमुना नदी में डूबने से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई, जबकि गोताखोरों ने 8 लोगों की जान बचाई।
दिल्ली सरकार के तहत आने वाले 17 सदस्यीय बचाव दल ने इस साल अब तक डूबने के 112 मामलों में 8 लोगों को जिंदा बचाया। पिछले साल 8 लोगों को बचाया गया था, जबकि 108 लोगों की मौत हुई थी।
 
बोट क्लब के प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि हमारे पास 16 गोताखोरों की एक टीम है जिसके पास 13 नौकाएं हैं। हम अति प्रदूषित नालों से लेकर तेज बहाव वाली नहरों तक में बचाव अभियान चलाते हैं। 
 
यमुना नदी, बवाना और जैतपुर नहरें बचाव कार्य के लिहाज से सबसे जटिल हैं। दिल्ली में बोट क्लब एकमात्र एजेंसी है, जो डूबने से संबंधित घटनाओं में तलाशने और बचाने का प्रयास करती है।
 
अधिकारियों के अनुसार पिछले सप्ताह कई घंटों की मशक्कत के बाद इस टीम ने सीलमपुर के एक नाले से एक 9 साल के लड़के का शव बरामद किया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध