जनवरी में बारिश ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, उत्तर भारत में ठंड-कोहरे का डबल अटैक

delhi
Webdunia
रविवार, 23 जनवरी 2022 (19:00 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों को अभी कुछ दिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। जनवरी 2022 की बरसात ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया क्योंकि जनवरी में अब तक 88 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है, जो 1901 के बाद मौसम के मौजूद डेटाबेस में सबसे अधिक है।

दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर बारिश में तरबतर हो गई। इस साल जनवरी में, शनिवार तक, लगभग 70 मिलीमीटर बारिश हुई जो कि इस महीने में पिछले 32 साल में हुई सर्वाधिक बारिश है। 
 
आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में रात साढ़े नौ बजे तक 69.8 मिलीमीटर बारिश हुई। उन्होंने बताया कि इससे पहले जनवरी 1989 में राष्ट्रीय राजधानी में 79.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री गिरकर 14.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम का अबतक का सबसे कम अधिकतम तापमान है।
 
सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार को सुबह आठ बजे तक पांच मिमी बारिश दर्ज की। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से चार डिग्री अधिक है। विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 21 से 23 जनवरी तक व्यापक वर्षा होने का अनुमान है।
 
मौसम विभाग के अनुसार, अपराह्न 5:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 84 फीसदी रही। मौसम विज्ञानियों ने रविवार को आसमान में बादल छाये रहने एवं हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
 
Koo App
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, क्योंकि अपराह्न 4 बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 316 था। फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 330, गाजियाबाद का 287, गुड़गांव का 304 और नोएडा का 277 रहा।
 
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

सरकारी नौकरी, 4 करोड़ Cash या HSVP का प्लॉट? जानिए पहलवान से विधायक बनीं विनेश फोगाट को तीनों में से क्या चाहिए

RTI को कमजोर करती है DPDP अधिनियम की यह धारा, INDIA गठबंधन ने की निरस्त करने की मांग

मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, पति समेत 7 पर मामला दर्ज

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल की तरह वक्फ अधिनियम को खारिज करे केरल : मुस्लिम समूह

बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में 32 लोगों की मौत

अगला लेख