भारी बारिश से दिल्ली पानी पानी, इन रास्तों पर जाने से बचें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 (11:10 IST)
heavy rain in delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को सुबह बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात भी बाधित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली में दिन में बादल छाये रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। ALSO READ: वडोदरा में 13.5 इंच बारिश से बाढ़, उफान पर विश्वामित्री नदी, सड़क पर मगरमच्छ
 
दिल्ली यातायात पुलिस ने अलर्ट जारी कर जलभराव और नालों का पानी बाहर आने के कारण प्रभावित सड़कों के बारे में यात्रियों को सूचित किया और उन्हें अन्य रास्तों से जाने के लिए कहा।
 
 
उसने बताया कि दिल्ली के मुंडका इलाके में बारिश के बाद नालों में भरा पानी सड़कों पर आ रहा है और गड्ढों के कारण रोहतक रोड के दोनों मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया है।
 
दिल्ली में बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले हिस्सों में से एक मिंटो रोड पर सुबह-सुबह जलभराव हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि सड़क पर भरा पानी बह गया और उसे यातायात के लिए भी खोल दिया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBI का खुलासा, भगोड़ों के खिलाफ 2023 में इंटरपोल ने जारी किए 100 रेड कॉर्नर नोटिस

क्या EV Subsidy खत्म करने वाली है मोदी सरकार, नितिन गडकरी ने दिया जवाब

Maharashtra : क्या शिवाजी की मूर्ति का कॉन्ट्रेक्ट RSS के व्यक्ति को दिया गया था, क्यों PM मोदी ने मांगी माफी, राहुल गांधी ने बताए 3 कारण

iPhone 16 के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, Apple के दीवाने भी हैरान

रूस और यूक्रेन के बीच मध्‍यस्थता कर सकते हैं नरेंद्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह बोले, जम्मू कश्मीर आतंकवाद के केंद्र से पर्यटन के केंद्र में हुआ तब्दील

जम्मू कश्मीर में नशीली दवाओं का संकट खतरनाक स्तर पर, राजनीतिक दलों के लिए यह मुद्दा नहीं

जबलपुर में अश्लील वीडियो भेजकर 70 से अधिक छात्राओं को किया ब्लैकमेल, पुलिस का दिखाया डर

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, 46 में 56 के दावे पर उठाए सवाल

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दामों में हुआ परिवर्तन, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

अगला लेख